गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
खेल को करियर बनाए : डीसी
24 वीं झारखंड स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता
फोटो: खिलाड़ी को संबोधित करते डीसी शेखर जमुआर
फोटो: खिलाड़ियों के साथ डीसी शेखर जमुआर
गढ़वा
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के मेजबानी में खेले जा रहे 24 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता के दौरान डीसी शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल जिसे पहले लोग एक शौक के रूप में देखते थे,आज युवाओं के बीच इसे करियर विकल्प के रूप में गंभीरता से लिया जा रहा है।आप लोग सही समय पर खेल को खेल रहे हैं आप लोग इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि इसे कैरियर के रूप में अपनाने के लिए खेले। सरकार आपको सिर्फ सामान आपूर्ति कर सकता है पर आपका संघ आपको आगे ले जाने में मदद करेगा। झारखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि गढ़वा जिला कम समय में टेबल टेनिस में काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।जिला में राजस्थान के प्रतियोगिता कराने के बाद यहां और खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।मैच के दूसरे दिन चैंपियनशिप में महिला वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने गढ़वा को तीन दो से,यूथ अंडर 15 बालक वर्ग में रांची ने गढ़वा को और बालिका अंडर 15 वर्ग आयु वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने रांची को तीन दो से हराकर स्टेट चैंपियन बना। झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह ने कहा कि गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता अच्छी तरह से चल रही है खिलाड़ी अनुशासन का पालन करते हुए खेलें | अनुशासित व्यक्ति अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है|
इस मौके पर उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, अध्यक्ष मदन केशरी,सचिव आनंद सिन्हा, कांडी प्रखंड विकाश पदाधिकारी राकेश सहाय ,धनंजय सिंह,दीपक ,प्रिंस सोनी, मुजीबुद्दीन खान,अजय ठाकुर,अयोध्या ठाकुर, आमोद पांडेय, अभय कुमार दुबे, संजय कुमार सिंह, ललन सोनी, नवनीत शुक्ला, रामा शंकर सिंह, आशुतोष रंजन, अजीत सिन्हा सहित कई लोग शामिल थे। प्रतियोगिता में चिफ रेफरी संदीप साहा, उप चिफ रेफरी किरण बिहारी शुक्ला, अंपायर एल एन मित्रा, गोकुल कुमार आशीष बनर्जी ऋषभ राज आशुतोष कुमार दुबे अमल कुमार ठाकुर आयुषी कुमारी सहित सभी अन्य अंपायर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं|