गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
मंत्री और उनके गुर्गों के आतंक से परेशान हो चुके हैं क्षेत्र के लोग : सतेंद्रनाथ
झामुमो छोड़कर एक सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
फोटो- अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी
गढ़वा। सोमवार को देर शाम भाजपा के पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी के आवास पर डंडा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से झामुमो छोड़कर एक सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में
भाजपा का दामन थाम लिया। सभी को पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के लोग मंत्री और उनके गुर्गों के आतंक से परेशान हो चुके हैं। क्षेत्र में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिना रिश्वत का कोई भी काम नहीं हो रहा है। मंत्री को आम आवाम से कोई मतलब नहीं रह गया है। पिछले पांच साल से क्षेत्र की जनता बालू नहीं मिलने से अपना निजी मकान और अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं। विकास के नाम पर मंत्री झूठ का ढिंढोरा पीट रहे है। पूर्व विधायक ने कहा कि विकास के नाम पर खुलेआम लूट मची हुई है। मंत्री के कारनामें से तंग आकर लोग भारी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे है। आने वाले चुनाव में क्षेत्र की जनता झामुमो और मंत्री को सबक सिखाने के लिए इंतजार कर रही है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि मंत्री क्षेत्र में विकास के नाम पर झूठा प्रचार कर रहे है। पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी के कार्यकाल में किए गए काम और केंद्र सरकार की योजनाओं को मंत्री अपना बता रहे है। जनता इस बार बाहरी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में बबलू चौधरी, ब्रिकेश्वर चौधरी, रवि कुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, संजय कुमार चौधरी, बबलू साव, अशोक कुमार चौधरी, राजेश चौधरी, सनोज साव, मनोज चौधरी, नरेश चौधरी, राजेश चौधरी, सुधेश्वर चौधरी, सुदीप चौधरी, संदीप चौधरी, रामकुमार चौधरी, श्याम कुमार पासवान सहित एक सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल हैं। मौके पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना के राष्टीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, विनोद तिवारी, विवेकानंद तिवारी, सिकेंद्र चौधरी, गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विकास तिवारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।