गढ़वा में तीन दिवसीय 24 वीं राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

गढ़वा में शुरू हुई टी.टी. की दुनिया में बादशाहियत की खोज
कलाई और दिमाग का जोर आजमाइश कर रहे हैं झारखंड के 142खिलाड़ी
गढ़वा में तीन दिवसीय 24 वीं राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता
फोटो: प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि
गढ़वा। गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के मेजबानी में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को जिला मुख्यालय के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में किया गया। इसके साथ ही टी.टी. की दुनिया में बादशाहियत की खोज शुरू हो गई। इस क्षेत्र में महारथ हासिल करने के लिए झारखंड के 142 खिलाड़ी अपनी कलाई और दिमाग का जोर आजमाइश कर रहे हैं।
 प्रतियोगित का उद्घाटन  संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, झारखंड टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सेबल  गुप्ता, सुप्रसिद्ध युवा सर्जन डॉ कुमार निशांत, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा,सिस्टर रोशना, संजय सोनी, सुशील केशरी, नंद कुमार गुप्ता, ललन सोनी, रविन्द्र जयसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 
  इस मौके पर संरक्षक अलख नाथ पांडेय ने कहा कि खेलों में हार जीत आम बात है। अनुशासित खिलाड़ी हर हार से सबक लेकर जीत की ओर अग्रसर होते रहते हैं। आप सभी अनुशासन दिखाते हुए अपने खेल का शत प्रतिशत प्रदर्शन करें।  विशिष्ट अतिथि डॉ कुमार निशांत ने कहा कि गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ पांच साल के अंदर  दूसरी बार प्रतियोगिता आयोजित कर रही है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। खेल के विकास के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना और खेलना जरूरी है। 
अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी स्वागत भाषण देते हुए कहा कि गढ़वा जिला ने टेबल टेनिस के क्षेत्र में ओलंपिक खेलने का सपना देखा है और यह सपना झारखंड टेबल टेनिस संघ अपने खिलाड़ियों के बदौलत पूरा करने का प्रयास करेगा। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा कि गढ़वा जिले को तीसरी बार राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है और यह प्रतियोगिता गढ़वा जिला सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न करेगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के 10 जिले के विभिन्न आयु वर्ग में 142 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें 91 बालक और 52 बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता छह टेबल पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता दो मुख्य रेफरी और 12 अंपायर की देखरेख में सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता का समापन 20 अक्टूबर को होगा। सिस्टर रोशन ने कहा कि आप सभी लोग बेहतर खेलते हुए ना अपने अपने जिले का नाम रोशन कर सकते हैं बल्कि आप खेल को करियर के रूप में भी अपना सकते हैं। इस मौके पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष शैबाल गुप्ता, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, दीपक, ललन सोनी, अशोक कुमार दुबे, मुजीबुद्दीन  खान, सह सचिव प्रिंस सोनी, रामाशंकर सिंह अभय कुमार, संजय सिंह, आमोद कुमार पाण्डेय,अजय कुमार ठाकुर, पलामू जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव नवनीत सुंदरम, प्रवीण मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।
उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa