कांडी में भी सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग Kandi

कांडी में भी सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग
फोटो : पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद।

साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी : प्रखंड मुख्यालय कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज का नहीं होना गरीबों के लिए अभिशाप है। आजतक इस दिशा में न तो किसी ने सोचा और न पहल की। जिसका नतीजा है कि गरीब मजदूर व किसान की संतान डिग्री की पढ़ाई नहीं कर पाती। कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद प्रसाद ने कहा कि आज शिक्षा की दुकानदारी सबसे बड़ा व्यापार हो गया है। इस दुकानदारी की चक्की में पिसने के लिए निम्न, निम्न मध्य व मध्य वर्ग लाचार हो गया है। छोटे स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों में कड़ी दुकानदारी हो रही है। वैसे गावों में सरकारी स्तर पर प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल व प्लस टू स्कूल खुल जाने से आलोच्य वर्ग को राहत है। लेकिन इंटर की पढ़ाई के बाद डिग्री की पढ़ाई में ब्रेक लग जाता है। क्योंकि प्राइवेट डिग्री कॉलेज में अपने बेटे बेटियों को पढ़ा पाना गरीब के बूते की बात नहीं है। विनोद प्रसाद ने कहा कि इन कॉलेजों में पढ़ाई से अधिक अनाप शनाप फीस की वसूली पर ज्यादा ध्यान रहता है। जो गरीबों के वश की बात नहीं है। यदि प्रखंड मुख्यालय कांडी सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना हो जाए तो गरीब भी अपने बेटे बेटियों को आराम से बीए तक पढ़ा सकते हैं। लेकिन आज तक इस अति आवश्यक विषय को किसी जन प्रतिनिधि ने छूने की भी कोशिश नहीं की। उल्टे शिक्षा की दुकानदारी करने वाले लोग भी गरीबों के लिए उच्च शिक्षा सुलभ करा देने का दावा करते नहीं थकते। पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने झारखंड के शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम व गढ़वा जिला के उपायुक्त शेखर जमुआर तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा से कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है। जिससे गरीब छात्र छात्राओं की भी पढ़ाई बेहतर ढंग से हो सके

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa