साकेत मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में दुर्गापूजा की आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक की। पंचायत मुखिया विजय राम ने बैठक की अध्यता की। दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर एक कमिटि का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष सनी कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार, महामंत्री विजय राम, सचिव राजेश कुमार, उप सचिव नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार, उप कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सरंक्षक बबलू कुमार व मनोज प्रसाद, व्यवस्थापक शिव कुमार प्रसाद, भोला चंद्रवंशी, नारायण प्रसाद, दिलीप प्रसाद, जतन प्रसाद, सहेंद्र प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, मदन सिंह, विनोद प्रसाद, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, दीपक पाण्डेय, गुड्डू प्रसाद व बबन कुमार का चयन किया गया है।