गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
झुरा में दुर्गा पूजा समिति गठित:
कमलेश दूबे बने अध्यक्ष,
गौरव कुमार तिवारी, बने कोषाध्यक्ष.
गढ़वा प्रखंड के मधेया पंचायत के झुरा ग्राम के ग्रामीणों के द्वारा 18वें दुर्गा पूजा समिति का गठन के लिए दुर्गा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करेश तिवारी के द्वारा किया गया।
बैठक में सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के लिए कमलेश दूबे, उपाध्यक्ष हेतु अजीत तिवारी, सचिव शुभम दूबे,उपसचिव प्रिंस तिवारी, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार तिवारी, उप कोषाध्यक्ष रोहन तिवारी को बनाया गया है, साथ ही दुर्गा पूजा के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यकारणी समिति गठन किया जिनमे राजन तिवारी,अनुपम तिवारी, रवि रंजन दूबे, कौशलेश दूबे, रवि कुमार, रूपेश कुमार,संजय पासवान,प्रदीप तिवारी, प्रियांशु दुबे, विशाल कुमार, छवि कुमार, राहुल तिवारी,विपिन तिवारी,नारद चंद्रवंशी, नंदा प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद, का नाम शामिल है जबकि मुख्य संरक्षक अरुण तिवारी, करेश तिवारी राधे कृष्ण तिवारी, युगुल किशोर तिवारी,सुग्रीव पासवान का नाम शामिल है। इस मौके पर अध्यक्ष कमलेश दूबे ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष दुर्गा पूजा के 18वें भव्य आयोजन में विधि सम्मत पूजा का आयोजन किया जायेगा। साथ में सभी वर्गो के लोगो को मिलाकर पूजा का कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही इस बार भी मानस मर्मज्ञ कथा वाचिका के द्वारा कथा का भी आयोजन किया जायेगा।