कांडी से उमरा शरीफ हज के लिए 11 जायरीनों की एक जत्था रवाना हुआ। Kandi


फोटो-उमरा शरीफ के लिये जायरीनों को विदा करते मुखिया।

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी-प्रखंड मुख्यालय कांडी से उमरा शरीफ हज के लिए 11 जायरीनों की एक जत्था रवाना हुआ।कांडी मदरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने सभी को फूल माला पहनाकर विदा करते हुए कहा कि आपसबों की यह  यात्रा शुभ व खुशियों से भरा हुआ हो।आप सभी वहां जाकर प्रखंड की सुख - शांति के लिए अपने आलाताला से मन्नत करेंगे।आप सबों की यह नेक यात्रा सुखद हो।उमरा शरीफ की यात्रा भी मक्का हज की यात्रा के बराबर माना जाता है जो सऊदी अरब में पड़ता है।
वहाँ पर जानें वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।उमरा शरीफ की यात्रा पर जानें वालों में  शाहिद हुसैन कादरी,सलीम खलीफा व उनकी पत्नी,सुल्तान अंसारी,डॉक्टर गुलाम रसूल,रुस्तम खलीफा की माँ, नज़रुल हक,सायरा बानो,जुलेखा बीबी,डॉक्टर रुकसाना बेगम,इकबाल खलीफा,हाफिज अब्दुल माजिद खान शामिल हैं।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa