बसपा के उंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष बने धनंजय कुमार रवि untari

बसपा प्रखंड कमिटी का हुआ गठन 
 बसपा के उंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष बने धनंजय कुमार रवि 
उंटारी रोड।प्रखंड स्थित बांधपर गांव में बृहस्पतिवार  को बहुजन समाज पार्टी के प्रखंड इकाई का गठन किया गया। बैठक की शुरुआत में सभी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड समिति गठन कार्य  प्रदेश अध्यक्ष राजेश मेहता ऊर्फ राजन मेहता  की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सबसे पहले प्रखंड अध्यक्ष पद पर  धनंजय कुमार रवि का मनोनयन किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद पर  बलराम कुमार रवि को चुना गया। इसके बाद बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मेहता ऊर्फ राजन मेहता ने प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।
 बैठक में  डॉ साबिर अंसारी ,अमेश रवि , राजेंद्र राम ,  संजय मेहता , डॉ राजकुमार रवि , सोनू कुमार ,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest News

झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने दिसोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा – "हम सब अनाथ हो गए हैं" Garhwa