साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के निर्देशानुसार कांडी प्रखंड के 16 पंचायत की मुखिया मुखिया संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ राकेश सहाय से मुलाकात अपने कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तथा कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त रूप से लिखित मांग पत्र को सौंपा
मांग पत्र में मुखिया द्वारा उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के द्वारा राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत को देने एवं विभिन्न मांगों को लेकर 17 8.2024 से अनिश्चितकालीन धरना एवं कलम बंद हड़ताल जाकिर हुसैन पार्क राज भवन के पास रांची में शांतिपूर्ण ढंग से धारण किया जा रहा है मुखिया संघ के मांग सरकार द्वारा वार्ता के लिए समय नहीं देने से इनकार कर दिया गया है जिससे झारखंड प्रदेश की मुखिया जनप्रतिनिधि अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं परिणाम स्वरूप कांडी प्रखंड के सभी मुखिया सरकार की इस रवैया तथा अपने मांग को पूरा नहीं करने पर विवश होकर अनिश्चितकालीन धरना कलाबान हड़ताल पर चले गए सभी मुखिया का कहना है कि जिस प्रकार लोकसभा एवं विधानसभा में चयनित प्रत्याशियों को संतोषजनक भाता दिया जाता है इस प्रकार मुखिया को भी संतोषजनक भाता दिया जाए विदित है कि कुछ दिनों से मनरेगा कर्मी पंचायत सेवकों को अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रखंड का विकास कार्य पूर्ण रूप से अवरोध हो गया है वहीं दूसरी तरफ प्रखंड के सभी मुखिया को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनता दरबार भी काफी प्रभावित होगा सबों को हड़ताल पर चले जाने के कारण जनता अपनी कई समस्याओं को लेकर जूझ रही है बीडीओ को आवेदन सौंपने वाले मुखिया अमित कुमार दुबे आरती सिंह शशि कुमारी पूजा कुमारी पुष्पा देवी चंदा देवी परीखा राम राजेश शर्मा रीता देवी सुबोध वर्मा सोनी देवी के अलावे अन्य कई मुखिया मौजूद थे