सभी मुखिया गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर Garhwa

भवनाथपुर से संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट 

झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अवाहन पर भवनाथपुर प्रखंड के सभी 9 मुखिया गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर।               
 
प्रभारी बीडीओ आफ़ताब आलम को दिया ज्ञापन....

भवनाथपुर प्रखंड के सभी 9 पंचायतों के मुखिया के द्वारा आज प्रखंड कार्यालय पहुँच कर प्रभारी बीडीओ मो आफ़ताब आलम को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने हेतु ज्ञापन सौपा। मौके पर भवनाथपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष बेबी देवी ने कहा की पंचायत एवं गांव के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग की राशि अभी तक नहीं दी गई है। इस कारण गांव में विकास से संबंधित कार्य ठप हैं। बताया कि संगठन की ओर से पूर्व में कार्य अवधि के दौरान मुखिया, पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना होने पर 30 लाख का मुआवजा, मुखिया का मानदेय केरल राज्य की तर्ज पर 30 हजार निर्धारित करने और सरकार की मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास एवं अन्य सरकारी योजना के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवार वालों को भी शामिल किया जाये इत्यादि मांगो को लेकर झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के प्रतिनिधि सरकार से मिलकर वार्ता का प्रयास हुवा था परन्तु सरकार के प्रतिनिधियों के द्वारा समय देकर वार्ता को विफल कर दिया गया।
                  वही चपरी मुखिया शैलेश चौबे ने कहा की झारखंड के सभी पंचायत की ओर से सरकार से यह मांग की जा रही है कि बिना जांच किए उनकी वित्तीय शक्ति को शिथिल नहीं किया जाये। झारखंड के जिस मुखिया का वित्तीय अधिकार रद्द किया गया है, उसे संबंधित विभाग फिर से बहाल करे वही ग्रामसभा को पूर्ण अधिकार मिले जो पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रदान की गई है।
                    वर्तमान मे मनरेगा हो या 15 वीं वित की योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन का भी अधिकार ग्राम पंचायत को नहीं है जबकी ग्राम पंचायत अपने कार्यक्षेत्र मे जानती की की वहाँ की मुलभुत आवश्यकता या जनोपयोगी योजना क्या है जिसकी प्राथमिकता के साथ कार्य कराया जा सके। मौके पर मुखिया संघ भवनाथपुर के सभी मुखिया उपस्थित थें।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda