कांवरिया का एक और जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना। deoghar

बिश्रामपुर के पंजरीकला पंचायत से कांवरिया का एक और जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना।
 _पंजरी कला पंचायत समिति सदस्य दयाल विश्वकर्मा ने कांवरियों को अंगवस्त्र व माला पहना कर किया विदाई।_ 

सावन के पावन महीने के तीसरा सोमवारी के अवसर पर सुबह 11 बजे बिश्रामपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पंजरी कला से पंचायत समिति सदस्य दयाल विश्वकर्मा ने सभी कावंरिया को अंगवस्त्र भेंट कर नवयुवक कांवरिया संध पंजरी कला के बैनर तले दर्जनों कांवरिया का जत्था सुरक्षित वाहन से देवघर के लिए प्रस्थान किया साथ ही सुखद यात्रा की महादेव से कामना भी किया। इसके पूर्व सभी शिवभक्तों ने गांव के ही शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में अपना अपना माथा टेका तथा भगवान भोले का स्मरण किया वहीं कांवरियों ने बाबाधाम भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के बाद उनसे क्षेत्र मे सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करने की बात कही। उस दौरान माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। नवयूवक कांवरिया संध के सदस्य विश्वामित्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था देवघर के लिए निकल रहा है । वही रामयश कुशवाहा ने बताया कि सभी कांवरिया बंधु सुलतानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर  पैदल पांव देवघर जायेंगे, उसके बाद बाबा बासुकीनाथ सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे।
 बाबाधाम यात्रा में गौतम कुमार, दयाशंकर मेहता, अजय विश्वकर्मा, राजमुन्नी साव,सन्नी कुमार गुप्ता, राजन कुमार सहित दर्जनों कांवरिया रवाना हुए।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda