सहायक शिक्षक राज्य सदस्य बिनोद तिवारी के नेतृत्व में पलामू जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री नाम से ज्ञापन सौंपा। Palamu

मेदिनीनगर:-झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य इकाई द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत पलामू जिला के सहायक शिक्षक राज्य सदस्य बिनोद तिवारी के नेतृत्व में पलामू जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री नाम से ज्ञापन सौंपा।
       ज्ञापन के माध्यम से मांग इस प्रकार है:-

१) बिहार के तर्ज पर सहायक अध्यापकों को वेतनमान एवं राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए।

२) सहायक अध्यापकों को सेवा निवृत्ति की उम्र सीमा पैसठ वर्ष किया जाए।

३) सहायक अध्यापकों को मिलने वाला अनुकंपा के नियमावली में संशोधन आसान बनाया जाए जिससे कि अधिक से अधिक आश्रितों को नौकरी मिल जाए 

४) कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ सहायक अध्यापकों को जनवरी दो हजार बाइस से दिया जाए।

५) आकलन उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों को टेट के समतुल्य लाभ दिया जाए।

६) नगरपालिका क्षेत्रों के सहायक अध्यापकों को चार प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का लाभ अभी तक नहीं मिला है। तत्काल इसका लाभ दिया जाए।
       उपायुक्त को ज्ञापन देने के बाद पलामू शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया।

         मौके पर उन्होंने कहा की अगला कार्यक्रम बीस जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव होगा। इसके बाद भी मांग पुरी नही हुआ तो अनिश्चितकालीन विधानसभा घेराव किया जाएगा विधानसभा सत्र में। बिनोद तिवारी ने कहा कि अगर इतना पर भी सरकार हमारी बात नहीं मानी तो विद्यालय में पठन पाठन बंद किया जाएगा।इस बार का आंदोलन आर पार की होगी। सरकार अपने वादे से मुकर नही सकती है। वेतनमान देने का वादा हर हाल में पुरा करना होगा।
       आज के कार्यक्रम में अमलेश कुमार चौरसिया , इमामुदीन अंसारी , अनुज दूबे, जनेश्वर सिंह,  अनुराग सिंह, प्रभाकर पाण्डेय, राकेश तिवारी, प्रेम नारायण पाल, संजय सिंह,मधु गुप्ता, कुसुम कुमारी, विजय चौधरी , खिरोध महतो,पुरनमाझी,सेवक सिंह,अनिल चौधरी, सुरेश प्रजापति,अजय राम, शिवशंकर चौधरी,अमरेश प्रजापति,सुनिल विश्वकर्मा, रामेश्वर यादव, अरविंद चंद्रवंशी, रंजीत सिंह , धनंजय चौरसिया , विजय तिवारी , मनोज कुमार गुप्ता , अयोध्या चौधरी , महंगू राम , प्रमोद पासवान , सतीश पांडेय , बैजनाथ सिंह , रमेश पाल, राजू पांडेय , संतोष पांडेय , मोहमद इसराइल,सुरेश प्रजापति , रमेश पाल, मिथलेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक भाग लिए ,

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa