बिश्रामपुर विधानसभा के सम्मान में, प्रभात दुबे मैदान में” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। Palamu

आज रेहला डंडिला में स्थानीय युवाओं द्वारा “बिश्रामपुर विधानसभा के सम्मान में, प्रभात दुबे मैदान में” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह विधायक प्रत्याशी प्रभात कुमार दुबे उर्फ़ बड़ु दुबे उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद नजमुद्दीन नुरी ने किया किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विससुत्री अध्यक्ष रामचंद्र दीक्षित, जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष गुड्डु जी, वरिष्ठ कांग्रेसी इरसाद अंसारी जी, रमेश चौबे जी, गौरीशंकर दुबे, राहुल पटेल, धीरज तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भारी बारिश के बावजुद सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभात दुबे ने कहा कि जिस तरह से आज बिश्रामपुर विधानसभा मे लुट एवं भ्रष्टाचार फैला हुआ कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है, क्यूँकि जनता जानती है कि पूर्व कांग्रेस विधायक ददई दुबे जी के कार्यकाल में अधिकारियों और कर्मचारियों की साहस नही होती थी कि वो काम के बदले आम जनता से घुसखोरी करें। मगर वर्तमान विधायक की उदासीनता के कारण आज प्रखंड से अंचल तक लुट मचा हुआ है, जो कि बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि बिश्रामपुर की जनता का प्यार और आशीर्वाद के सहारे बिश्रामपुर विधानसभा को भ्रष्टाचार मुक्त बनायेंगे और पूर्व विधायक ददई दुबे जी के नक़्शे कदम पर चलते हुए आम जनता का सेवक बन कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मै नेता नही बल्कि बिश्रामपुर विधानसभा की जनता का भाई-भतिजा और बेटा बन कर सेवा करूँगा। उन्होंने कहा कि आज बिश्रामपुर विधानसभा मे जो भी रोड़ गली, नली, दिखाई देती है वह पूर्व विधायक ददई दुबे के कार्यकाल की है, वर्तमान विधायक को सिर्फ़ अपने व्यवसाय से वास्ता है।आम जनता की दुख तकलीफ़ से विधायक को कोई सरोकार नहीं है।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda