ओ.बी.सी. एकता अधिकार सह न्याय रथ यात्रा पहुंचा "आदर" लोगो ने किया स्वागत obc

ओ.बी.सी. एकता अधिकार सह न्याय रथ यात्रा पहुंचा "आदर" लोगो ने किया स्वागत
ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी. प्रसाद) के नेतृत्व में झारखंड राज्य के राजधानी रांची से चलकर गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड के आदर गांव में ओ.बी.सी. एकता अधिकार सह न्याय रथ यात्रा पहुंचा। 

मौके पर ऐनुल शेख ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद यहां ओ.बी.सी. आबादी 60% से अधिक है फिर भी सामाजिक आर्थिक आधार पर ओ.बी.सी. को एकमात्र 14% आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है जो उचित नहीं है झारखंड में रहने वाले पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के द्वारा जातीय जनगणना के आधार पर 52% आरक्षण की मांग के समर्थन की आवाज उठानी जरूरी है हर सरकार को पिछडा वर्ग की लोगों को सभी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करना होगा।


अली शेख ने कहा कि चाहे वह सरकारी संस्था हो या गैर सरकारी संस्था सभी में 52% आरक्षण की व्यवस्था हो साथ ही सभी ओ.बी.सी. छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर उन्हें पढ़ने के लिए ओ.बी.सी. छात्रावास की व्यवस्था हर जिले में हो 

जमरूद्दीन अहमद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग में प्रगतिशील सामाजिक राजनीतिक लोग है फिर भी उन्हें सत्ताधारी राजनीतिक लोग चुनावी फायदे के लिए गुणवत्ताहीन तरीके से उपयोग कर रहे हैं हम सबको एकजुट होना होगा और अपने हक अधिकार के लिए लड़ना होगा।

मौके पर अमर प्रसाद , पिंटू यादव,एश्तान आलम , फरीद शेख व अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

मिलाप मेडिकल सेंटर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 72 मरीजों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सेवा Garhwa