पुर्व उपमुखिया ओमकार नाथ सिंह कि अध्यक्षता में राजकीयकृत मध्य विद्यालय कधवन मे एस एम सी के शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न।
बिश्रामपुर से शशि शंकर तिवारी कि रिपोर्ट।
बिश्रामपुर प्रखंड के तोलरा पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कधवन स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया। तोलरा पंचायत के पुर्व उपमुखिया ओमकार नाथ सिंह कि अध्यक्षता मे प्रवेक्षक अनुराग सिंह द्वारा अभिभावकों को सदस्य बनाकर अरविंद कुमार सिंह को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीमा को तथा संयोजिका रीना देवी को बनाया गया। मौके पर प्राचार्य बिरेंद्र कुमार, शिक्षक विनोद दीक्षित, प्रभात रंजन पांडे,राम कुमार सिंह, वार्ड सदस्य अनूप सिंह, उपेंद्र राम, पिंकी देवी, सूर्य देव भुइयां,पुसोत्तम सिंह सीमा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।