लिपिक राजीव रंजन दुबे उर्फ बबलू दुबे की इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में हुई निधन Kandi

किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी के कार्यालय लिपिक राजीव रंजन दुबे उर्फ बबलू दुबे की इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में हुई निधन 

फोटो-मृतक बबलू दुबे का फाइल फोटो।

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी-प्रखंड के किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी के कार्यालय लिपिक व बलियारी गांव निवासी 50 वर्षीय राजीव रंजन दुबे उर्फ बबलू दुबे की मत्यु इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में सोमवार को हो गयी।वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे।जिन्हें इलाज के लिए एक सप्ताह पूर्व एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था।बबलू का अचानक मौत से घर व गांव में शोक व्याप्त है।इस तरह अचानक मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है।उनकी एक लड़की शादी योग्य है।एक स्कूल स्टाफ की अचानक मौत की खबर से स्कूल में भी शोक की लहर है।विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सभी स्कूल स्टाफ व बच्चे शामिल हुए।किशुनराज पब्लिक स्कूल बलियारी के सचिव आनन्द प्रकाश दुबे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बबलू जी किशुनराज पब्लिक स्कूल के स्थापना काल2008से हीं कार्यालय लिपिक के पद पर कार्यरत थे।उनका अचानक मौत से स्कूल को अपूरणीय क्षति हुआ है।वे बहुत ही कर्तव्य परायण व व्यवहार कुशल व्यक्ति थे।वे किसी भी काम को अपनी जिम्मेवारी समझते थे।बबलू दुबे के मौत पर अन्य कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।जिसमें किशुनराज राज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नवनीत कुमार दुबे,भाजपा नेता राम लाला दुबे,शशि रंजन दुबे,सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे शामिल हैं।मृतक अपने पीछे 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता विजय दुबे,47 वर्षीया पत्नी आशा देवी,18 वर्षीया लड़की प्रिया कुमारी,17 वर्षीया लड़की खुशी कुमारी व 16 वर्षीय पुत्र आदर्श दुबे को छोड़ गए हैं।एक लड़की की शादी कर दिए हैं।अंतिम संस्कार मंगलवार को सोन नदी में सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।पिता को मुखाग्नि पुत्र आदर्श ने दिया।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi