बिजली ग्रीड के समक्ष हला बोल प्रदर्शन Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी :प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बिजली ग्रीड का लाचार विद्युत व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को कांडी मंडल के सभी भाजपाई कार्यकर्ताओं ने भाजपा कांडी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के नेतृत्व में बिजली ग्रीड के समक्ष हला बोल प्रदर्शन किया 
उस दौरान  हाला बोल  प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ग्रेड के कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रखंड में लगभग एक सप्ताह से 12 से 14 घंटा बिजली गोल रह रही है बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रखंड  के सभी मजदूर किसान  तथा व्यवसाई वर्ग परेशान है जबकि मांझीआंव एवं गढ़वा में 24 घंटा बिजली रहती है उन्होंने आरोप लगाया कि कांडी में बिजली फाल्ट होते ही सभी विद्युत कर्मी अपना मोबाइल बंद कर लेते हैं इस संबंध बिजली विभाग के कनीय अभियंता से बात कर कहा गया कि यदि एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था को कंडी में सुदृढ़ नहीं किया जाता है तो बात होकर सभी भाजपाई कार्यकर्ता बिजली ग्रीड के समक्ष अनिश्चितकालीन के लिए आमरण अनशन करने की चेतावनी दी इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय  अभियंता कमल किशोर ने कहा कि जब तक  सतबहिनी में नए ग्रीड का निर्माण कर झगड़ाखांड  ग्रीड से जोड़ा नही जाता तब तक कांडी प्रखंड में समुचित  रूप बिजली व्यवस्था बहाल होना संभव नहीं है  इस हाल बोल प्रदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम लाल दुबे सीताराम तिवारी शशि रंजन दुबे राजेंद्र पांडे विनोद प्रसाद भोला मेहता सत्येंद्र चौबे गुलाब शुक्ला उमेश चंद्रा शिवप्रसाद पांडे के आलावें अन्य कई कार्यकर्ता  मौजूद थे

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa