मनीष कुमार हो सकते हैं हुसैनाबाद से बसपा प्रत्याशी Garhwa

हुसैनाबाद विधान सभा मे राजनीतिक सरगर्मी तेज
मनीष कुमार हो सकते हैं हुसैनाबाद से बसपा प्रत्याशी।

दीनांक 28/07/2024 को हुसैनाबाद के रुद्रा होटल में बसपा का कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उतर प्रदेश केंद्रीय राज्य प्रभारी झारखंड मा गया चरण दिनकर केंद्रीय राज्य प्रभारी राम बाबू चिरागाईया केंद्रीय राज्य प्रभारी श्री कांत गौतम केंद्रीय राज्य प्रभारी झारखंड विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, जिला परिसद सदस्य राजू मेहता, प्रमोद मोची प्रदीप मेहता राजेश चंद्रवंशी,विजय चंद्रवंशी,नागेंद्र चंद्र वंशी मंटू सिंह धीरज सिंह विवेक मिश्रा निखिल सिंह रवि सिंह बबन सिंह बीरेंद्र राम मदन राम एवम् तमाम सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ थे कार्यक्रम का संचालन अजय भारती ने किया।कार्यक्रम का शुरुआत बाबा साहेब एवम् कांशी राम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा की बसपा के साथी आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए मजबूती से लग जाए और संगठन को मजबूत करे कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं साथ ही अन्य प्रभारी गण भी संगठन को मजबूत करने की टिप्स दिया एवम् प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कार्यकर्ता को आपसी समंजस बनाकर पार्टी को मजबूत करने की सलाह दी।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव भावी प्रत्याशी हुसैनाबाद मनीष कुमार ने कहा की हुसैनाबाद विधान सभा के जनता के सेवा के लिए हर संभव तैयार रहूँगा जनता से निवेदन किया की अपना बहुमुल्य वोट बसपा को दे और इस विधान सभा मे बसपा की जीत तय है और अब विधान सभा कमिटी और सेक्टर और बूथ कमिटी बनाने पर लोगो को जोर देने की अपील की कहा की हुसैनाबाद विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर जाकर कमिटी बनाऊंगा और संगठन को मजबूत करूँगा ताकि बसपा का जीत सुनिश्चित हो सके।
लोगो का ऐसा मानना है की मनीष कुमार के आने से राजनीतिक में बड़ा उलट फेर होने की संभावना है।

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi