झारखंड प्रदेश के समस्त शिक्षकों को मिले सम्मान, उनकी समस्याओं का करना होगा निदान : रामाशीष bj

बिश्रामपुर विस का लगातार दौरा कर रहे हैं भाजपा नेता रामाशीष यादव

झारखंड प्रदेश के समस्त शिक्षकों को मिले सम्मान, उनकी समस्याओं का करना होगा निदान : रामाशीष

युवा राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी रामाशीष यादव का बिश्रामपुर विधानसभा में दौरा जारी है। वो लगातार क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर जनसमस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। 

शुक्रवार को उंटारी रोड प्रखंड में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय चेचरिया का अवलोकन किया। 

विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा प्रायोजित रेल प्रोजेक्ट प्रोग्राम के तहत साप्ताहिक परीक्षा ली जा रही थी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षिक विकास में रेल प्रोजेक्ट कार्यक्रम की सराहना किया। विद्यालय प्रबंधन समिति से बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि विद्यालय में शिक्षकों की घोर अभाव है। राज्य सरकार के अनदेखी रवैया से शिक्षकों में व्याप्त असंतोष की भावना है। शिक्षकों की लंबित मांगो पर अब तक कोई पहल नही की गई है। साथ ही संसाधनों और सुविधाओं के अभाव में स्कूल के बच्चों को उचित शिक्षण व्यवस्था नही मिल पा रही है। 

श्री यादव ने सभी बिंदुओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य सरकार को गंभीरता से शिक्षकों की मांग को पूरी करनी चाहिए। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होतें हैं। इनकी मेहनत से कई परिवार के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है। ऐसे में शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करना सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नकारा को दर्शाता है। 

रामाशीष यादव ने कहा कि सही जनप्रतिनिधि नही चुने जाने के कारण क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता है। बिश्रामपुर का भी हाल यही हो गया है। 

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के समस्याओं के निदान के लिए सही जनप्रतिनिधियों को चुनकर सदन भेजने की जरूरत है। जो विधानसभा के पटल पर जनता की आवाज को बुलंद कर सके। श्री यादव ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं आने वाले समय में जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान करने की पहल करूँगा। 
अवलोकन के दौरान रामाशीष यादव ने मध्य विद्यालय चेचरिया के शिक्षक प्रमोद राम को पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

स्कूली बच्चों के शैक्षिक प्रोत्साहन के लिए लेखन सामग्री का वितरण किया एवं स्कूल के बच्चों से मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa