माँ एवं शिशु को सुरक्षित रखना है कार्यक्रम का उद्देश्य : अर्चना प्रकाश Bardiha

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुँची जिला पार्षद बरडीहा हॉस्पिटल, गर्भवती महिलाओं को दी सुझाव
 माँ एवं शिशु को सुरक्षित रखना है कार्यक्रम का उद्देश्य : अर्चना प्रकाश
बरडीहा : क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरडीहा जिला पार्षद अर्चना प्रकाश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरडीहा पहुँची। हॉस्पिटल के क्रिया कलाप की जानकारी ली जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जाँच (एएनसी) कर रहे थे। डॉ चौधरी ने कार्यक्रम सम्बंधित पूरी जानकारी दी। जानकारी लेने के बाद गर्भवती महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जिप सदस्य अर्चना प्रकाश ने कहा कि एएनसी जनहित में काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि सही समय पर गर्भवती महिलाओं को जाँच की सुविधा मिल जाये तो माँ और शिशु दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जानकारी के अनुसार पूरे देश में प्रत्येक माह 9 तारीख को एएनसी अर्थात प्रसव पूर्व जाँच बिल्कुल निःशुल्क है। जिसमें चिकित्सीय परामर्श, रक्तचाप, ब्लड शुगर, लम्बाई, वजन, एनीमिया और संक्रमण के लिए खून जाँच, भ्रूण का धड़कन आदि शामिल है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिए बास्केट फूड भी दिया जाता है। जिससे पोषक तत्व मिलता है। अर्चना प्रकाश ने नियमित जांच के लिए माताओं बहनों से आग्रह किया और अपने स्तर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा देने का भरोसा दिलाया है। आपातकालीन सेवा में प्रशासन से निःशुल्क एम्बुलेंस की मांग की है और आश्वस्त किया कि बहुत जल्द उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को ईश्वर का दूसरा रूप का दर्जा दिया गया है इसलिए मानव सेवा में अपना योगदान दें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए सरकार भी काफी गम्भीर है। उपस्थित लोगों की समस्या सुनते ही बिजली, पानी सम्बंधित समस्या के समाधान के लिए फोन पर ही विभागीय पदाधिकारी को सूचना दी है और जल्द निराकरण कराने की उम्मीद जतायी। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी, सीएचओ वीरेन्द्र कुमार, एएनएम देवंती देवी, एमपीडब्ल्यू दिलीप गुप्ता एवं समस्त सहिया उपस्थित थे।

Latest News

भवनाथपुर विधायक की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल Ranchi