फोटो-अंतिम संस्कार में शामिल जनप्रतिनिधि व अन्य।
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी : थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी गांव निवासी 80 वर्षीय सरयू राम की मौत हो गई। वे लकवा की बीमारी से परेशान थे। निर्धनता के कारण उनके परिजन अच्छे अस्पतालों में इलाज नहीं करा सके। अंतिम संस्कार सोन नदी में किया गया, जहां कांडी पंचायत मुखिया विजय राम शामिल हुए। उन्होंने दुःखित परिजनों को धैर्य बंधवाया। कहा कि हर सम्भव मदद करूंगा। कई लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद किया।उन्होंने आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर उप मुखिया दिलीप राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनुप राम सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।