पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ऑटो जब्त किए Kandi

फोटो कैप्शन : कांडी बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा जब्त किए गए ऑटो।
कांडी (गढ़वा)। कांडी बाजार में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ऑटो जब्त किए। थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद जब्त ऑटो को आवश्यक कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को चालान हेतु भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आवागमन को सुचारु बनाए रखना और सड़क पर वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली परेशानी को कम करना बताया गया है। बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।
थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित न करें। उन्होंने कहा कि बाजार में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Latest News

 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच ऑटो जब्त किए Kandi