साकेत मिश्रा की रिर्पोट
फोटो- अमर क्रांतिकारी सिधु कान्हू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपाई।
कांडी- भाजपा कार्यालय कांडी में रविवार को हुल दिवस के अवसर पर संथाल के क्रांतिकारी सिद्धू कान्हु को याद किया गया। लोगों ने झारखंड के महान क्रांतिकारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया ।सिद्धू का जन्म 1855 कान्हू का जन्म1820 भोगनाडीह नामक गांव में आदिवासी परिवार में हुआ था जो आज झारखंड के साहेबगंज में है। संथाल हुल क्रांति की अगुआई में सिद्धू कान्हु के साथ साथ उनके अन्य दो भाई चांद भैरव और इनकी दो बहनों फूलो चानो ने अंग्रेज सैनिकों को लोहा मनवाया ।अंत में उनको अलग जिला देना पड़ा । उनका नारा था करो या मरो अंग्रेजों मेरी मिट्टी छोड़ो ।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे ने ऐसे क्रांतिकारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ में शशि रंजन दुबे, शिव प्रसाद पांडे, संजय प्रसाद ,जगरनाथ मेहता, ललन पासवान आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।