राजद प्रत्याशी ममता देवी को साड़ी शॉल देकर क्या स्वागत rjd

नंद देव यादव ने राजद प्रत्याशी ममता देवी को साड़ी शॉल देकर क्या स्वागत
- नंद देव यादव ने कहा बेटिया घर की है लक्ष्मी, सैकड़ो समर्थकों के साथ क्षेत्र का कर रही भ्रमण
-  राजनीतिक बदलाव का मन बना चुकी है पलामू की जनता : ममता भुइंया
फोटो कैप्शन :  ममता भुइंया का साड़ी और शॉल देकर सम्मानित करते नंद देव यादव व अन्य 

विश्रामपुर (पलामू) : चुनावी प्रचार के क्रम में पिपरा गांव पहुंची ममता भुईयां का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ हीं यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नंद देव यादव के द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां का साड़ी और शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर नंद देव यादव ने कहा कि बेटियां घर की लक्ष्मी स्वरूप होती हैं। ममता पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए लक्ष्मी स्वरूप बेटी ही बनकर चुनावी मैदान में मां गठबंधन प्रत्याशी के रूप में खड़ी है। ऐसे में हम सभी संकल्प के साथ उसके साथ समर्थन में खड़े हैं। वही पहुंचे सैकड़ो स्थानीय लोगों ने एक स्वर में अपना मतदान पक्ष में करने का अपना संकल्प दोहराया। वहीं रविवार को विश्रामपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया। कई जगहों पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने आम लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील किया। जगह जगह गठबंधन के कार्यक्रताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। ममता भुइंया ने कहा कि पलामू के पूर्ण विकास हेतु राजनीतिक परिवर्तन बेहद जरूरी है। इस बार पलामू की जनता बदलाव का मन भी बना चुकी है। वरीय राजद नेता सह अधिवक्ता पप्पू सिंह ने कहा कि आम लोग भाजपा के जुमले बाजी से ऊब चुके हैं। विकल्प के रूप में राजद की ओर देख रहे हैं। श्यामदास सिंह यादव ने कहा कि जात धर्म की राजनीत कर समाज को बांटने वाली भाजपा को पलामू की जनता नकारेगी। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन प्रत्यासी ममता भुइंया को अपर समर्थन मिल रहा है। मौके पर यादव महासभा की प्रखंड अध्यक्ष नंद देव यादव, 20 सूत्री के अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता रामचंद्र दीक्षित,  राजद प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष सिराजुदीन अंसारी,सूर्यदेव यादव,राघवेन्द्र चौबे,सुमित चौबे,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र शुक्ला गुड्डू,आलोक चौबे, नासिर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa