कांडी बाजार में विभिन्न जगहों पर कांडी पंचायत युवा मुखिया विजय राम ने पंसाला का किया उद्घाटन Kandi

संवाददाता-साकेत मिश्रा 

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में विभिन्न जगहों पर कांडी पंचायत के युवा मुखिया विजय राम ने तपती भीष्ण गर्मी को देखते हुए पनशाला की व्यवस्था उपलब्ध की। जिसमें तीनमुहान चौक, कांडी हाई स्कूल के सामने, जगदेव चौक, महाबीर मन्दिर व मुखिया आवास शामिल है। इस अवसर पर रविवार को मुखिया विजय राम ने फीता काटकर पनशाला का विधिवत उदघाटन किया। वहीं मुखिया ने राहगीरों व स्थानीय लोगों को पनशाला के लिए उपयोग किए गए घड़े के ठंडे पानी को अपने हाथों से पिलाया। जबकि इससे पूर्व मीठा के रूप में में बताशा का भी वितरण किया। मुखिया ने कहा कि कांडी पंचायत तो है हीं, किन्तु प्रखण्ड मुख्यालय भी है। जहां प्रखण्ड कार्यालय व थाना भी स्थित है। साथ ही कांडी छोटी शहर है, जहां प्रखण्ड के तमाम आम-अवाम का आगमन होता है। भीष्ण गर्मी को देखते हुए पनशाला की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि इसीप्रकार सभी पंचायतों में भी सभी मुखिया को पनशाला की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे यात्रा तय करने वाले पथिकों को घड़े का ठंढा पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा ही धर्म है। गर्मी के समय में ठंढा पानी उपलब्ध करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। मौके पर उपमुखिया दिलीप राम, विनोद मेहता, संतोष प्रसाद, तबरेज आलम, मोहम्मद वसीम खलीफा, अंजू देवी, मनी सोनी, हाकिम खलीफा, बिफन पासी, सुरेश लाल, सहेंद्र प्रसाद, सुनील साह, कुमार सोनी, राजेश प्रसाद सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa