नाजिर दीपक कुमार ने कांडी थाना भवन के दो रूम किया शील kandi thana

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी (गढ़वा)कांडी थाना परिसर में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय  डब्लू पीसी नंबर. 2532/2021के निर्देशानुसार माननिय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के विविध आदेश के अनुसार आदेश संख्या 132/2024 दिनांक 03/05/24 के पारित आलोक में कांडी थाना में स्थिति आउट पोस्ट ओ पी को स्थानीय गवाहों के समझक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के नाजीर दीपक कुमार के द्वारा एक भवन के दो रूम शिल किया गया। ताकि इस परिसर में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा,इस पुरे परिसर की देख रेख की जिम्मेदारी कांडी थाना के प्रभारी गुलशन कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से दिया जाता है विदित है कि इस कांड के वादी अजय कुमार सिंह द्वारा उच्च न्यायालय में फरियाद याचिका में  वर्णित खाता 206 प्लौट संख्या,78, रकबा 05 डी0 का  मामला अगले आदेश तक उच्च न्यायालय के विचाराधीन है मौके पर कांडी अंचलाधिकारी मोहम्मद अफताब आलम, सीआई, जगरनाथ मांझी, न्यायालय, क्लर्क महेन्द्र राम,थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय,बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद,बीडी सी प्रतिनिधि अनूप पासवान, विनोद राम, कन्हाई पासवान के अलावें अन्य कई लोग मौजूद थे

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa