शनि मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया Garhwa

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा श्रीमती रंजना जायसवाल के अध्यक्षता में पूर्व फ़ेडरेशन पदाधिकारी श्रीमती सीमा केशरी के सौजन्य से चौधराना बाज़ार गढ़वा स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया 
इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के उपाध्यक्ष मनोज केशरी, जायन्ट्स गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि कमलापुरी पूर्व अध्यक्ष माला केशरी रितू जायसवाल सुनीता केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि लोगो मे भक्ति भावना के साथ साथ सेवा भावना भी होना चाहिए जिसका उदाहरण है प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी प्रसाद का वितरण जिसको श्रद्धा के साथहर वर्ग के लोग ग्रहण करते हैं। इस कार्य के लिए जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा सहेली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावे सहेली सदस्य वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी, विमला केशरी, वीणा केशरी आदि सदस्य उपस्थित थीं।

Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa