भाजपा प्रत्याशी वीडी राम की तीसरी बार प्रचंड जीत हो रही है: सत्येन्द्रनाथ bjp

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

भाजपा प्रत्याशी वीडी राम की तीसरी बार प्रचंड जीत हो रही है: सत्येन्द्रनाथ
झामुमो, राजद और बसपा छोड़कर ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
फोटो-  भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी 
गढ़वा। शनिवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत पढुआ में आयोजित भाजपा का पथ सभा के दौरान ढाई सौ से अधिक झामुमो, राजद और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को भाजपा के पूर्व विधायक सह गढ़वा विधानसभा के संयोजक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और पार्टी क पट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में विपिन पासवान, कमलेश यादव, अरविंद चंद्रवंशी, अमलेश यादव, गोरख पासवान, राजेश प्रसाद गुप्ता, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, एस कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिल राम, राजकुमार गुप्ता, सुमंत चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी, पंकज पासवान, मुकेश पासवान, सतीश मेहता, सुदामा मेहता, प्रभु मेहता, पिंटू पासवान, बिंदू यादव, दुखन ठाकुर, गौतम यादव, सुभाष चंद्रवंशी, आदित्य यादव, रविन्द्र प्रसाद यादव, छोटू मेहता, रामबाबू चंद्रवंशी श्याम सुंदर यादव, नेपाल यादव, सुनेश्वर यादव, राजू यादव, दिलीप यादव, आशीष चंद्रवंशी, संतोष यादव, हरेन्द्र यादव, सकेन्द्र मेहता सहित अन्य का नाम शामिल है। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि देश की जनता ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है। जनता अपना देश की कमान सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए पूरी तरह मूड बना चुकी है। उसी का नतीजा है कि पलामू संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम की तीसरी बार प्रचंड जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टी एकजुट होकर पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करना चाहते है। भ्रष्टाचार में संलिप्त सभी लोग मोदी को हराने के लिए एकजुट हुए है। उन्हें देश और देशवासियों से कोई मतलब नहीं है। विपक्षी दलों के नेताओं को अपने परिवार की चिंता है। लेकिन देश की जनता कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकाल को देख चुकी है। राज्य में झामुमो के नेतृत्व में चल रही सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में खुलेआम लूट मची है। बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वीडी राम इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर चुनाव जीत रहे है। गढ़वा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दो लाख वोट को पार करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने मेराल प्रखंड के मौके पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह, विवेकानंद तिवारी, विकास तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
:::::::::::परसही में झामुमो के दो सौ लोगों ने थामा भाजपा का दामन::::::::
फोटो- पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक
गढ़वा। मेराल प्रखंड के परसही गांव में आयोजित भाजपा के पथ सभा के दौरान झामुमो छोड़कर दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। सभी को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास के तर्ज पर काम करती है। यहीं कारण है कि केन्द्र प्रायोजित सभी योजनाएं में सभी वर्गो के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। भाजपा शुरू से ही धर्म, संप्रदाय और जाति-पाति से ऊपर उठकर देशहित में काम करती है। जिसका लाभ पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोकसभा का चुनाव एकतरफा लग रहा है। लोग भाजपा को वोट देने के लिए समय का इंतजार कर रहे है। इस बार भाजपा प्रत्याशी जीत का पिछले रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में मो. जावेद, मो. मुबारक, मो. वारिस, सैयद मो. यासिन, मो. आशिक, मो. नौशाद, यासीन खान, मो. अकरम, मो. मुस्ताक अंसारी, मो. सुकन अंसारी, मो.वसीम, मो. सबीर, मो. फजल, मो. सबीर, मो. मो. रिजवान, मो. आजाद, मो. मुमताज, मो. असगर, मो. नूरेआलम, मो. रफीक, मो. शहंसाह, मो. इरसाद, मो. मंसूर, मो. असलम सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa