सरकोनी पंचायत के पूर्व मुखिया मीना देवी को हार्ट अटैक आने से रांची मेडिकल में कराया गया भर्ती
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी:सरकोनी पंचायत के पूर्व मुखिया मीना देवी को हार्ट अटैक आने से रांची मेडिका में भर्ती कराया गया। जिसकी जानकारी देते हुए उनके पति अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रांची आवास पर मीना देवी 22 अप्रैल की संध्या 7:00 अचानक बेहोश हो गई तत्काल इलाज के लिए उन्हें रिंची हॉस्पिटल ले जाया गया जहां जांचों प्रांत डॉक्टर ने बताया की इन्हें हार्ट अटैक आया है इसके बाद वहां से उनको महावीर मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रांची ले जाकर भर्ती कराया गया इसके बाद डॉक्टर के द्वारा तत्काल ऑपरेशन करने की जरूरत बताई गई सभी ऑपरेशन की तैयारी चल ही रही थी कि दुबारा हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टर के द्वारा तत्काल पीसीआर व शौक देने के बाद स्थिति को संभाली जा सकी। इसके बाद तत्काल उनका ऑपरेशन किया गया फिलहाल पूर्व मुखिया कार्डियक आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टर ने कहा कि जगह पर रहने की वजह से उनकी जान बच गई। इधर खबर की जानकारी मिलते ही सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, सचिव पंडित मुरलीधर मिश्रा, कोषाध्यक्ष विभूति नारायण दुबे, प्रिया रंजन सिंहा, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, सुदर्शन तिवारी, गोरखनाथ सिंह, जय किशून राम, इत्यादि ने पूर्व मुखिया व समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की पत्नी मीना देवी को शीघ्र स्वस्थ लाभ की मां सब बहिनी से कामना की है।