रंका ढ़ेंगुरा कांड का मुख्य आरोपी राहुल केशरी आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार Garhwa

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट दिनांक-17.12.2023 को रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा ग्राम में जे०जे०एमoपी० का क्रियावादी टुनेश उराँव एवं उसके 04-05 दस्ता सदस्यों के साथ पुलिस बल का मुठभेड़ हुआ था। उक्त मुठभेड़ में पू०अ०नि० शंकर प्रसाद कुशवाहा, थाना प्रभारी, रंका घायल हो गये थे। मुठभेड़ समाप्ति के पश्चात्सर्च ऑपरेशन के दौरान सक्रिय क्रियावादी शिवपूजन भुईहर उर्फ शिवपूजन मुण्डा, पे० -रामनाथ मुण्डा,सा०-होमियाँ, थाना-रमकण्डा, जिला- गढ़वा को गिरफ्तार किया गया । दिनांक-23.12.2023 को सक्रिय क्रियावादी. मनोज राम उर्फ़ मनोज कुमार, पे०--राजेश राम, सा०-दुर्जन, थाना-रमकण्डा, जिला-गढ़वा को गिरफ्तार किया गया। दिनांक-13.03.2024 को गढ़वा पुलिस द्वारा प्राप्त आसूचना के आधार पर बलरामपुर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से जे०जे०एमoपी० का एरिया कर्मांडर टुनेश लकड़ा उर्फरवि को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में दिनांक--29.03.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि ढ़ेंगुरा कांड का मुख्य आरोपी राहुल केशरी, पिता- वंशीधर केशरी, सा०-मरदा, थाना- भण्डरिया, जिला-गढ़वा भीमावरम, आंध्रप्रदेश में छुपकर काम कर रहा है। उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका के नेतृत्व में टीम का गठन कर भीमावरम, आंध्रप्रदेश भेजा गया तथा स्थानीय पुलिस के मदद से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात रंका थाना लाया गया, जहाँ अपने स्वीकारोक्ति बयान मेंबताया कि मुठभेड़ के दौरान ये जिस रायफल से फायरिंग कर रहा था, भागने से पहले रंका थाना के ग्राम जसोबार के जंगल में छिपाकर रखा है। अभियुक्त के निशानदेही पर गढ़वा जिला पुलिस एवं सी०आर०पीoएफ०-172 BN की टीम द्वारा छापामारी कर इंसास राइफल एवं गोली को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-

(1) राहुल केशरी, पिता-वंशीधर केशरी, सा०-मरदा, थाना-भण्डरिया, जिला-गढ़वा
 गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद सामग्री :

(1) इंसास राइफल-01

(2) गोली-41 राउण्ड

(3) YIGA-01

(4) मैगजीन-04

 क्रियावादी राहुल केशरी, पिता - वंशीधर केशरी, सा०-मरदा, थाना- भण्डरिया,जिला-गढ़वा का अपराधिक इतिहास :-

थाना कांड संख्या

भण्डरिया थाना कांड सं०-43/ 2020, दिनांक-03 .o7.2020, धारा-376/323/504/506/34 410ofdo

रंका थाना कांड संo-213/2023, दिनांक-1 8.12.2023, धारा-147/148/149/325/

353/ 307 भा०दoवि0 एवं 25(1)a/27 Arms Act एवं 10/13/15/16/18 UAP Act तथा 17 C.LAAct

छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नाम

(1) श्री रोहित रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका(2) पु०अ०नि० सुरेन्द्र सिंह कुंटिया, थाना प्रभारी, रमकण्डा थाना(3) पु०अ०नि० प्रभात कुमार, रंका थाना

(4) आरक्षी-1086 अनिल यादव, अनुमंडल कार्यालय, रंका

(5) आरक्षी-07 नरेश मॉझी, तकनिकी शाखा, गढ़वा

(6) आरक्षी-331श्याम बिहारी राम, तकनिकी शाखा, गढ़वा

() सी०आरoपीoएफ० 172 Bn के पदाधिकारी / कर्मी

(৪) गढ़वा जिला बल के जवान



Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa