फोटो : मौके पर मौजूद मुखिया व अन्य लोग।
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी : बेहद गरीब एक महिला मजदूर की इलाज के अभाव में मौत हो गई। यह मंगलवार सुबह की घटना है। यह कांडी थाना क्षेत्र के नयनाबार गांव की घटना है। इसी गांव के निवासी बिमल रजवार की पुत्री की मृत्यु हो गयी। उसे जॉंडीस हो गया था। स्थानीय स्तर पर हल्का ़फुल्का इलाज हुआ। लेकिन पैसे के अभाव में बाहर नहीं ले जाया जा सका। नयनाबार गांव में उसका मायका था। उसकी ससुराल पतरिया पंचायत के जतरो गांव में थी। वह बहुत ही गरीब परिवार से थी। मृतका के पिता व पति घोर गरीबी व बेकारी से त्रस्त होकर दोनों परदेस पलायन कर मजदूरी करने बाहर गए हैं। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। कांडी मुखिया विजय राम के द्वारा मृतका के अंतिम संस्कार के लिए दो हजार रुपए का सहयोग दिया गया।