गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
महिलाएं न तो आज किसी क्षेत्र में कमजोर हैं और न आगे रहेंगी : मिथिलेश ठाकुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह आयोजित
मंत्री ने किया महिलाओं को सम्मानित
गढ़वा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली योजनाओं को शॉल ओढ़़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिर्फ एक दिन महिला दिवस मना लेने से इसके उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो सकती है। इसके लिए हम सभी को मिलकर महिलाओं का अधिकार एवं सम्मान के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनियां में किसी भी क्षेत्र में नारी कमजोर नहीं है और न ही आगे कमजोर रहेगी। जब-जब जरूरत पड़ा है महिलाओं ने पुरूषों से आगे बढ़कर बेहतर कार्य किया है। रानी लक्ष्मीबाई, पीटी उषा, पीवी सिंधु, इंदिरा गांधी सहित अनेक महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। यहां तक कि आज एक महिला सैन्य कमांडर सियाचिन जैसे दुर्गम क्षेत्र में सुरक्षा का कमान संभाल रही है। आज के समय में महिलाएं हरेक मोर्चे पर आगे हैं। जब राज्य के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया तब उनकी पत्नी गृहणी महिला कल्पना सोरेन ने अन्याय के खिलाफ विरांगना की तरह मोर्चा संभाल ली। मंत्री ने कहा कि आज सभी महिलाओं को संकल्प लेना होगा कि मर्यादा में रहते हुए हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना है। उन्होंने आगे कहा कि जितनी उर्जा महिलाओं में ही उनकी पुरूषों में नहीं है। जब बच्चा बीमार पड़ जाये तो महिलाएं रात भर जगने के बाद भी सारा दिन काम में लगी रहती है। शहर के लेकर गांव तक महिलाएं जागरूक हैं। मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, विनीता आनंद, प्रो. भारती सिंह, दीपमाला आदि ने विचार व्यक्त की।
मंत्री ने महिलाओं को किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर ने समाजसेवा, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, रक्तदान आदि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मानित किये जाने वाली महिलाओं में रक्तवीर स्व. कृत्यानंद श्रीवास्तव की मां पुष्पा देवी सहित नसीमा खातुन, शिखा विश्वास, लता वर्मा, सुश्री अंजली शास्वत, प्रो. भारती सिंह, दीपा देवी, अलका केशरी, सरगम गौरव, ज्योति दुबे, प्रीति कुमारी, पुर्णिमा कुमारी, सबीता देवी, गजाला सिद्दिकी, नर्गिस बानो, विनीता आनंद, रीमा देवी, बसंती देवी, शीला देवी, ममता देवी, फुलवा देवी, ललिता कुंअर, रेखा शर्मा, खिलाड़ी प्रियंका कुमारी, अंशु प्रियदर्शी, अनुराधा कुमारी, प्रिया कुमारी, अमिषा कुमारी, आयुषी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विजेता कुमारी, सिम्मी कुमारी, छोटी कुमारी, स्नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, सोनम कुमारी, सरिता कुमारी, सांभवी कुमारी, साक्षी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रेखा चौबे, अनिता दत्त, तेतरी देवी, चंपा तिवारी, दीपमाला, किरण देवी, चंदा देवी, मीना देवी, रेखा पाठक, अराधना सिंह आदि का नाम शामिल है।