उपायुक्त शेखर जमुआर ने किया एक को निलंबित Garhwa

● जिला नीलाम पत्र शाखा गढ़वा के उच्च वर्गीय लिपिक किए गए निलंबित_
_● शराब पीकर कार्यालय आने की थी शिकायत_

_● एक अनुसेवक का भी हुआ स्थानांतरण_

_मिले जानकारी के अनुसार मनोज कुमार उच्च वर्गीय लिपिक, जिला नीलाम पत्र, शाखा, गढ़वा को उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा निलंबित कर दिया गया। बताते चलें कि जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी गढ़वा द्वारा प्रतिवेदित किया गया था कि मनोज कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक जिला नीलाम पत्र शाखा गढ़वा द्वारा कार्यालय में शराब पीकर अन्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा कार्यालय कार्य में दिलचस्पी नहीं लिया जाता है।*_

_श्री कुमार का यह कार्य बिहार/झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम 4(i) से (iv) का उल्लंघन है। उक्त के आलोक में मनोज कुमार उच्च वर्गीय लिपिक जिला नीलाम पत्र शाखा गढ़वा को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 9(1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड कार्यालय भंडरिया (गढ़वा) निर्धारित किया गया, जहां वे अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा उपस्थिति के आधार पर इन्हें झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 10 में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।*_

_*इस संबंध में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी गढ़वा को आदेशित किया गया कि मनोज कुमार उच्च वर्गीय लिपिक जिला नीलाम पत्र शाखा गढ़वा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालन हेतु आरोप पत्र (Memo of Charges) गठित कर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ऐसी ही शिकायत प्राप्त होने के विरुद्ध प्रशासनिक दृष्टिकोण से दिनेश प्रजापति, अनुसेवक अंचल कार्यालय रमकंडा प्रतिनियुक्त कार्यालय अधीक्षक, कार्यालय गढ़वा को भी स्थानांतरित करते हुए प्रखंड कार्यालय चिनिया में पदस्थापित कर दिया गया है।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa