स्वर्णमयी भविष्य का आगाज हो रहा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में ops

स्वर्णमयी भविष्य का आगाज हो रहा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में
होने लगे गढ़वा के लोगों के सपने साकार, ये तो अभी शुरुआत है : डॉ मुकेश रंजन सिंह
कहते हैं जहाँ चाह है वहाँ राह है। संघर्ष का नाम ही जिन्दगी है और जिन्दगी का लक्ष्य है सफल होना, यह आसान तो नहीं पर असंभव भी नहीं है
। बस इरादा पक्का रहे तो बंजर जमीन में भी फूल खिलाये जा सकते हैं। सच ही कहा गया है की लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश
करने वालों की कभी हार नहीं होती। जी हाँ ! गढ़वा नारायणपुर टंडवा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कुछ ऐसा ही कर
दिखलाया की हम कह सकते हैं की स्कूल का स्वर्णिम युग की शुरुआत हो चुका है। गढ़वा ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित SOF-NATIONAL
SCIENCE OLYMPIAD का परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशियों की लहर दौड़ गयी। विद्यालय के सोलह विद्यार्थियों के द्वारा
स्वर्णपदक जीतना इस बात का साक्षी है कि यह विद्यालय बच्चों के शिक्षा के विकास के लिए कितना सजग है। बच्चों के इस सफलता का श्रेय उनकी
अथक परिश्रम के साथ साथ विद्यालय की विशेष शिक्षा प्रणाली, यहाँ के प्रधानाचार्य महोदय के मार्गदर्शन, कर्मठ व योग्य शिक्षकों की मेहनत एवं
बच्चों के सर्वागीन विकास के लिए प्रतिबद्ध विद्यालय प्रबंधन समिति को जाता है। इसके पहले भी SOF-INTERNATIONAL GENERAL
KNOWLEDGE एवं SCIENCE OLYMPIAD में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने पहली बार में ही स्वर्ण पदक विजेता बनकर विद्यालय को
गर्वान्वित कर दिखलाया था। हमारी यह सफलता निरंतर आगे की ओर बढती रहेगी। अपने वक्तव्य में विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने मिडिया को
बताया कि यह तो अभी शुरुआत है हम विद्यालय के सभी बच्चों को सफल होने के अवसर प्रदान करते रहेंगे जिससे उनके माता-पिता और विद्यालय
को गर्व महसूस होता रहेगा। विद्यालय के शिक्षा प्रणाली और शिक्षकों का अथक परिश्रम बच्चों के सफलता का मार्ग प्रशस्त करता रहा है। उन्होंने
कहा कि हम यहीं रुकने वाले नहीं हैहमें तो यंहा के विद्यार्थियों के लिए बहुत कुछ करना है।
स्वर्ण पदक जितने वाले विद्यार्थी हैं श्रेयान कुमार, अनमोल सोनी, अश्विनी अग्रवाल, आनंदित राज, प्रिंस रंजन सिंह, अलीशा गौतम आयुष
कुमार, अनन्या कुमारी, श्रेयांश कुमार, आयुष कुमार गुप्ता, अवाल्या आनंद, आयुष द्विवेदी, वैष्णवी गुप्ता, जीविका सोनी, सौरभ कुमार एवं
वैभव विकास पाण्डेय | वहीं विद्यालय के तीन विद्यार्थी श्रेयांश राज, आयुष द्विवेदी एवं प्रिंस रंजन सिंह SOF-NATIONAL SCIENCE
OLYMPIAD के दूसरे चरण के लिए चयनित कर लिए गए हैं।
आपको बताते चलें की प्रधानाचार्य डॉ मुकेश रंजन बच्चों में अनुशासन एवं कुशल व्यवहार के विकास के लिए हमेशा स्पर रहे हैं।
विद्यालय के निदेशक महोदय, सचिव महोदय एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्वर्ण पदक जीतने वाले बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं आगे
भी इसी प्रकार सफल होने के लिए प्रेरित किया। ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा बच्चों के कौशल विकास योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की
प्राथमिकता एवं इसके आयोजन के लिएप्रतिबद्ध रहा है। किसी ने यह सोचा भी नहीं था की गढ़वा जैसे छोटे से शहर में ऑक्सफोर्ड पब्लिक जैसा
विद्यालय यंहा के लोगों के सपने साकार करने का मध्यम बनेगा, परन्तु विद्यालय के अथक और अटल प्रयास ने ऐसा कर दिखलाया |
इस विद्यालय के द्वारा किये गए सफल प्रयास यंहा के लोगों के लिए मिल का फ्थर साबित हुआ । यहाँ पहले भी कई प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा और जो विषय बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है यह विद्यालय इसे ध्यान में रखकर उसका आयोजन करता आया है और बच्चों को जागरूक करने का कार्य किया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंधन सदस्य श्री अनूप सोनी, श्री आलोक सोनी, श्री धीरज राज, श्री आकाश सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ 0 मुकेश रंजन सिंह, शिक्षकगण सुमित कुमार, अमित कुमार, सुधांशु कुमार मिश्र, नेहा प्रीति, अलोक कुमार, सत्य प्रकाश वर्णवाल, मंगल पाण्डेय, दिरेन्द्र कुमार,जोर्डन तमांग, कविता चौधरी, अंजलि कुमारी, निवेदिता बाला, अंकिता कुमारी सिंह, सविता कुमारी, सादिया खान, शशि लता, सिन्हा, रागिनी कुमारी, अलका सिंह सोनी कुमारी, रंजू कुमारी, एवं कर्मचारीगण भी मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa