भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम संपन्न हुआ news

गढ़वा से दीपक कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड कार्यालय के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव जी के अध्यक्षता में अबुआ आवास, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन प्रखंड मुख्यालय में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धरना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा जिला राजद अध्यक्ष सूरज सिंह उपस्थित हुए साथ में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्री नरेश सिंह जी जिले के प्रधान महासचिव धर्मराज राम जिला महासचिव अशर्फी भगत  जिला सचिव विनोद चंद्रवंशी जी गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली जी कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव जी मझियावं नगर पंचायत अध्यक्ष इमरान जी युवा राजद जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव जी युवा नेता छोटू यादव जी पंकज गुप्ता जी सहित जिला के पदाधिकारी गण प्रखंड के पदाधिकारी गण पंचायत के पदाधिकारी गण के साथ-साथ हजारों की संख्या में प्रखंड मुख्यालय के जनता मालिक महिला पुरुष उपस्थित थे 

Latest News

एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी। Kandi