प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में हुइ समिती की बैठक ली गई कई महत्वपूर्ण निर्णय Kandi

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में हुइ समिती की बैठक ली गई कई महत्वपूर्ण निर्णय
साकेत मिश्र 
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की बैठक की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसकी जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि चूंकि समिति के कार्यक्रमों का बहुत ज्यादा विस्तार हो गया है। जिसके लिए अधिक संख्या में वर्किंग हैंड्स की जरूरत है। इसलिए सर्व सम्मति से कतिपय सम्मानित लोगों को समिति की टीम में शामिल किया गया। इसके तहत प्रखंड प्रमुख श्री सत्येंद्र कुमार पांडेय व प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय को संरक्षक व श्री अरुणोदय सिंह उर्फ अरुण सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कई लोगों को विशिष्ट सदस्य बनाया गया। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सतबहिनी झरना तीर्थ क्षेत्र में किसी तरह का कोई राजनीतिक कार्यक्रम कदापि नहीं किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन को सतबहिनी झरना तीर्थ में धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम या गतिविधियों के आयोजन या संचालन से पहले मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति से लिखित सहमति लेनी होगी। अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सतबहिनी विकास समिति के तत्वावधान में तीर्थ स्थल स्थित श्री बजरंगबली मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का श्री रामायण पाठ एवं उसके बाद हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। उसके बाद सभी मंदिरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस पवित्र अवसर पर समिति के सभी कोटि के सदस्यों के साथ साथ अधिक से अधिक लोगों से आयोजन में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर समिति के संरक्षक विकास उपाध्याय, अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, सचिव पं. मुरलीधर मिश्र, कोषाध्यक्ष विभूति नारायण दुबे, सुदर्शन तिवारी, प्रियरंजन सिन्हा, जय किशुन राम, सुरेश राम, रघुनंदन राम, अशर्फी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, अवधेश गुप्ता, हरिनाथ चंद्रवंशी, सुखदेव साव, हिमांशु पाठक, प्रवीण पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest News

वर्षों पूर्व लगाया गया सरकारी चापाकल आज खतरे में है। Garhwa