फेतल सिंह खरवार की प्रतिमा पर डॉ एम एन खान ने माल्यार्पण किया। ranka

गढ़वा: रंका अनुमंडल के बाहाहारा गांव स्थित फेतल सिंह खरवार की प्रतिमा पर एआईएमआईएम पार्टी के गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह गढ़वा जिला प्रभारी डॉ एम एन खान ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर डॉ एमएन खान ने कहा कि स्वर्गीय श्री फेतल सिंह जी ने अपने देश और समाज के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। लेकिन अपने देश और समाज पर आंच नहीं आने दिया। अतः आज समय की मांग है कि हम सभी लोग एक जुट हो कर फेतल सिंह के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें और अपने हक , अधिकार के लिए मिलकर संघर्ष करें। इस अवसर पर खरवार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह खरवार, गढ़वा रंका का विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा एम एन खान,  एआइएमआइएम के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, रंका प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, कामेश रवि, सुदामा रवि, आमिर बक्श अंसारी, मोहम्मद जहांगीर, रियाज अंसारी, खुश्दिल अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन, मासूम अंसारी,  पवन सिंह,  नंदलाल सोनी, आदिवासी खरवार एकता मंच के गढ़वा जिला अध्यक्ष लव कुमार सिंह खरवार, तपन सिंह खरवार, संजय सिंह खरवार, अयोध्या सिंह खरवार, अरुण सिंह खरवार, मुनेश्वर सिंह खरवार, तपेश्वर सिंह खरवार आदि उपस्थित थे।

Latest News

आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में उठी सशक्त कार्रवाई की मांग Garhwa