ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। ops

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
गणतंत्र का वास्तविक अर्थ है संविधान का पालन करना और संविधान के नियमों का अनुसरण करना : डॉo मुकेश रंजन सिंह
आज दिनांक 26-01-2024 को ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री मुकेश रंजन सिंह के द्वारा झंडोतोलन तथा दीप प्रज्वलन और जन,गण, मन के गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने छात्रों को
सम्बोधित किया और उन्हें देशप्रेम की प्रेरणा देते हुए उनके अंदर राष्ट्र भक्ति और समर्पण के भाव का संचार किया।
उन्होंने अपने अभिभाषण में संविधान का निर्माण, संविधान का महत्व एवं अपने जीवन में उसके नियमों का पालन करना और जीवन में संविधान का अनुसरण करने का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा की जैसे हम देश के नियमों का पालन करते हैं वैसे ही विद्यालय के नियमों का पालन करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने राष्ट्र
प्रेम सर्वोपरि बताते हुए ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा की ओर से सभी देशवाशियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यालय के प्रबंधन समिति के द्वारा भी सभी बच्चों के अभिभावक, तथा समस्त गढ़वा के निवासियों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ दी गयी। विद्यालय के छात्र प्रांजल सिंह तथा छात्रा तनुष्का
कुमारी के द्वारा भी भाषण दिया गया साथ ही शिक्षकों द्वारा वन्दे मातरम का गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा परेड एवं फ्लैग मार्च किया गया तो कई बच्चों ने मानव पिरामिड
बनकर लोगों का मन मोह लिया। छात्र श्रृंखला के द्वारा OPS की रचना की गयी जो बहुत ही मनोरंजक रहा।
इसके अलावे बच्चों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पोशाकों का प्रदर्शन एवं रंगारंग नृत्य भी लोगों का दिल जीत लिया।
विद्यालय के संगीत शिक्षक मंगल पांडेय ने सेंथेसाइजर पर राष्ट्रीय धुन बजाकर वातावरण में देशभक्ति का संचार किया।
कार्यक्रम का संचालन सप्तम की छात्रा चाहत सिंह के द्वारा किया गया। बताते चले की बच्चों में
बहुमुखी विकास हेतु विद्यालय अपनी प्रतिबद्धता को हमेशा निरंतर निभाता आया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंधन सदस्य श्री अनूप सोनी, श्री आलोक सोनी, श्री धीरज राज, श्री आकाश सोनी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ 0 मुकेश रंजन सिंह, शिक्षकगण सुमित कुमार, अमित कुमार, सत्य प्रकाश वर्णवाल, आलोक कुमार, सुधांशु कुमार मिश्र, मंगल पाण्डेय, कविता चौधरी, सोनी कुमारी, नेहा प्रीति, अंजलि
कुमारी, अंकिता कुमारी सिंह, सविता कुमारी, शादिया खान, शशि लता, रश्मि सिन्हा, निवेदिता बाला, रागिनी कुमारी,अलका सिंह अभिभावकगण एवं कर्मचारीगण भी मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa