आदिम जनजातियों के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व makar sankrati

डंडई से बिन्दु कुमार कि रिपोर्ट 
आदिम जनजातियों के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
डंडई प्रखंड के रारो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम कोरवा टोला में आदिम जनजाति बच्चों के साथ तिलकुट चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम कोरवा टोला आदिम जनजाति के महिला, पुरुष एवं बच्चों के साथ-साथ मुखिया के समर्थक शामिल हुए। इसके अलावा रारो गांव
के आसपास के लोगों ने जाति धर्म का भेद मिटाकर इस आयोजन में शिरकत किया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर द्वारा आदिम जनजाति परिवारों का जोरदार
स्वागत किया गया। वहीं सभी को तिलकुट, चूड़ा, दही का भोज करा कर नववर्ष की बधाई के साथ बच्चों को पतंग भेंट किया गया। भोज के दौरान मुखिया प्रतिनिधि बारी-बारी से सभी लोगों के बीच जाकर उनका हाल पूछते रहे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर आदिम जनजाति के लोग किनारे छूट जाते हैं। जबकि मकर सक्रांति जंगल से जुड़े लोग व किसानों की संस्कृति की परंपरा का त्यौहार है। इसीलिए हम लोगों ने फैस्ला लिया कि इस दफ़ा आदिम जनजाति परिवारों के साथ ही मकर सक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भाईचारे का पर्व है। भोज के बहाने हमें एक दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति के बच्चों के साथ मकर संक्रांति मना कर काफी अच्छा लग रहा है। साथी उन्होंने कहा कि पंचायत में बड़ी पैमाने पर विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2011 के वाद कोरवा परहीया समाज को एक भी आवास का लाभ नहीं मिला था। हमने 100 कोरवा परहीया लोगों का लाभ दिलाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने 50 लोगों के बीच कबंल का भी वितरण किया। मौके पर पूर्व उपमुखिया शिव प्रसाद यादव, बीडीसी अरविंद पासवान, प्रेम यादव,पप्पू यादव, मुकेश यादव, नागेंद्र सिंह, उमेश यादव सहित  काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda