विकाश दूबे ने पीड़ित परिवार की की मदद जनता के मदद लिए रहते हैं हमेशा तैयार Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
गढ़वा : यूं कहें तो विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवियों की कोई कमी ही नहीं है। जब चुनाव नजदीक आता है तो छेत्र में नेताओं और समाज सेवियों की भीड़ बढ़ जाती है। प्रत्येक गांव की गलियों में समाजसेवियों की लम्बी कतार तथा नए नए चेहरा सामने दिखने लगता है। जिनमें केवल स्वार्थता के अलावे कुछ भी भरा नहीं होता है। यूं कहें तो सफेद कपड़े पहने झूठी बातों व वादों की भरमार कर भोली-भाली जनता को लुभावना देते हुए अपनी वोट बैंक की राजनीति करते नजर आते हैं और तो और अपने ही टीम के कुछ समर्थक भी साथ नजर आते हैं 
यूं कहें तो जो चमचागिरी करते नजर आते हैं लेकिन आज मैं एक ऐसे व्यक्ति के बारे में आपसे बात कर रहा हूं, जो नि:स्वार्थ भाव से लगातार विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करते नजर आते हैं। चाहे जनता दुःख में हो या सुख में, धार्मिक मामला हो या कोई निजी, युवा हों या वृद्ध सभी के कार्यों में वे ततपरता के साथ अवश्य ही शामिल होते हैं, तथा उनका प्रयास रहता है की कोई भी जनता निराश और परेशानियों में न रहे उनका नाम है विकास दुबे। जी हां जैसा कि नाम से ही उनके काम का विश्लेषण हो जाता है। हालांकि वे क्षेत्र में पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने का उनका जो जज्बा है उसकी जितना भी सराहना करूं कम ही लगता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहेरिया पंचायत के पखनाहा गांव निवासी धनेसर पाल हृदय की बीमारी से बिल्कुल अस्वस्थ हो गए हैं। वे अत्यंत निर्धन परिवार से हैं, इसलिए उनके परिजन अच्छे अस्पताल में पहुंचकर ठीक प्रकार से उनका इलाज करवाने में असमर्थ हैं। परिजनों ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ, जुझारू व शिक्षित युवा समाजसेवी विकास दुबे को उनके निवास स्थान पहुंचकर इस बात की जानकारी दी जानकारी मिलते ही श्री दुबे ने तत्काल पीड़ित व्यक्ति के परिजन से मिलकर पीड़ित व्यक्ति को ठीक प्रकार से इलाज कराने हेतु उन्होंने आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि ये आश्वासन भी दीया की जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद करूंगा वहीं उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पीड़ित को जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

इस प्रकार दरिया दिल दिखाने व आर्थिक सहयोग करने पर पीड़ित के परिजनों ने युवा समाजसेवी विकास दुबे को सच्चे दिल से आभार प्रकट करते हुए शुक्रिया अदा किया।बता दें कि जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए श्री दुबे अपने निवास स्थान पर प्रतिदिन सुबह में जनता दरबार लगाते हैं। वे क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गरीब गुरबा कि मदद तो करते ही हैं, किन्तु जनता दरबार में भी पहुंचे असहाय, निर्धन व जरूरतमंदों की भी मदद करते हैं, जहां सैकड़ों लोग लाभान्वित होते हैं।

Latest News

प्रखंड प्रमुख नारायण यादव के अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की गई Kandi