75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांडी प्रखंड कार्यालय के साथ अन्य कई संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा
साकेत मिश्र की रिर्पोट
कांडी:75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को कांडी प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष पिंकू पांडेय, प्रखंड विकाश पदाधिकारी ललित कुमार सिंह, थाना में थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा,बीआरसी में बीईईओ विद्यासागर मेहता,लक्ष्मी चंद्रवशी हाई स्कूल में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह व कांडी पंचायत भवन पर मुखिया विजय राम ने तिरंगा झंडा फहराया! वहीं लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, सोनभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय कांडी में प्राचार्य वीरेंद्र कुमार तिवारी तथा डिग्री कॉलेज कंडी में प्राचार्य बबन कुमार पांडेय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांडी में विद्यालय के वार्डन आर उषा कुमारी, राजकीय कृति उच्च विद्यालय कांडी के प्राचार्या बिद्याणी बखला , राजकीय बुनियादी विद्यालय सेमौरा के प्रचार्य पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी बलीयारी पंचायत भवन में मुखिया चंदा देवी,सरकोनी पंचायत भवन में मुखिया सुबोध कुमार वर्मा शिवपुर पंचायत भवन में मुखिया सोनी देवी ने बड़े ही शानो शौकत के साथ लहराया तिरंगा बताते चले की उपरोक्त संस्था के अलावे प्रखंड क्षेत्र के सभी निजी व सरकारी स्कूल, कोचिंग संसथान, कार्यालय व अन्य संस्थानों में भी बड़े ही शान से तिरंगा लहराया गया!इस अवसर पर कांडी बीडीओ ललित प्रसाद दास,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, बीपीओ कमलेश राम,प्रखंड समन्वयक उमंग पांडेय,बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे!