वार्ड पार्षदो ने पंचायत मुखिया व उप मुखिया पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन दिया Kandi

फोटो-बीडीओ को आवेदन देते डुमरसोता पंचायत के वार्ड सदस्य।
साकेत मिश्र की रिर्पोट 
कांडी-प्रखण्ड के डुमरसोता पंचायत के आधा दर्जन से अधिक वार्ड पार्षदो ने पंचायत मुखिया व उप मुखिया पर अबुआ आवास योजना में अपनी मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन दिया है।वार्ड पार्षद गीता देवी,देवासपति देवी,बेबी देवी,जितेंद्र मेहता,लालती देवी व ममता देवी ने आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि डुमरसोता पंचायत में मुखिया व उप मुखिया ने अबुआ आवास योजना में हमलोगों से कोई भी सहयोग नही लिया गया है।मुखिया व उपमुखिया ने अपने आवास पर ही अबुआ आवास के लाभुकों का चयन किया गया है।अबुआ आवास सूची में वैसे लोगों का भी नाम है जिनका पहले से पक्का का घर है।जांच पड़ताल करके ही अबुआ आवास के लाभुकों का चयन करने का बीडीओ से गुहार लगाया है।