नगर परिषद अध्यक्ष की त्वरित पहल: गोविंद स्कूल और पुरानी बाजार में नाली जाम की समस्या का हुआ समाधान Garhwa

नगर परिषद अध्यक्ष की त्वरित पहल: गोविंद स्कूल और पुरानी बाजार में नाली जाम की समस्या का हुआ समाधान
गढ़वा: गोविंद स्कूल के मुख्य गेट के पास बारिश का पानी जमा होने और नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय नागरिकों तथा स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी को नगर परिषद ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली की व्यापक सफाई कराई गई, जिससे जलजमाव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है।
इसके साथ ही, पुरानी बाजार क्षेत्र में नाली जाम होने की सूचना मिलते ही नगर परिषद की सफाई टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य पूरा कराया और जल निकासी सुचारू की।
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा:
"शहरवासियों को जलजमाव और गंदगी से मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनता और बच्चों को होने वाली किसी भी समस्या पर तुरंत कदम उठाया जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।"
उन्होंने आम जनों से अपील की है कि नालियों में कचरा या प्लास्टिक न फेंकें, ताकि पानी का बहाव बाधित न हो। किसी भी क्षेत्र में नाली जाम या सफाई से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत नगर परिषद को सूचित करें।

Latest News

नगर परिषद अध्यक्ष की त्वरित पहल: गोविंद स्कूल और पुरानी बाजार में नाली जाम की समस्या का हुआ समाधान Garhwa