प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सतबहिनी झरना तीर्थ में अखंड रामायण पाठ का आयोजन
फोटो : हवन करते पुरोहित।
साकेत मिश्र की रिर्पोट
कांडी : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सतबहिनी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पाठ की पूर्णाहुति पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। अयोध्या धाम में श्रीरामलला की चिर प्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच वेदपाठी ब्राह्मणों की टोली ने रविवार दोपहर तीन बजे संकल्प पूजन के बाद अखंड पाठ शुरू किया था। जिसकी पुर्णाहुति सोमवार तीन बजे हो गई। इस दौरान पंडित हिमांशु पाठक, राम उचित पांडेय, आनंद पांडेय, पंटुल पांडेय व नटवर पांडेय ने रामायण का अखंड पाठ किया। इसके बाद हवन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सतबहिनी के संत हरिदास जी, लाला पांडेय, निरंजन सिंह, शंभूनाथ सिंह, अशर्फी सिंह, रघुनंदन राम, शिवप्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।