खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम Kandi

खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कांडी (गढ़वा)। कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलियारी के बरवाडीह टोला स्थित बुनियाद बीघा में खेत की सिंचाई करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय उपेंद्र कुमार मेहता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, उपेंद्र कुमार मेहता खेत में सिंचाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मांझीआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए बलियारी पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि हादसा खेत की सिंचाई के दौरान हुआ। इलाज के दौरान उपेंद्र कुमार मेहता की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया है। बताया गया कि मृतक के पिता का नाम राम सुंदर मेहता है। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी (40 वर्ष) तथा तीन अविवाहित पुत्रों को छोड़ गए हैं। पुत्रों में पंकज कुमार (20 वर्ष), अंगद कुमार (18 वर्ष) और अक्षय कुमार (16 वर्ष) शामिल हैं। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

Latest News

मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर जेएसएलपीएस कैडरों ने सौंपा आवेदन Kandi