Garhwa

राष्ट्रीय कसौधन वैश्य महासभा
राष्ट्रीय युवा कसौधन वैश्य महासभा
के अन्तर्गत 
कसौधन वैश्य महासभा झारखंड
प्रदेश 
के तीन वर्षीय प्रदेश युवा टीम के गठन हेतु चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।
जिसकी सूचना झारखंड प्रदेश/ज़िला कार्यकारिणी को दिनांक 24/12/2023 को दी गई थी।
इस निमित नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 30/12/2023
और नाम वापस लेने की तिथि 03/01/2024 तथा चुनाव की तिथि 07/01/2024 को गढ़वा में रखा गया था ।

उक्त सूचना  के आलोक में निर्विरोध रूप से
युवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में
श्री उमेश कश्यप गढ़वा जो वर्तमान में गढ़वा ज़िला अध्यक्ष है 
        युवा प्रदेश महामंत्री के रूप में
           श्री नीरज कुमार राँची
           युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में
                    श्री संतोष कश्यप
चुनाव पदाधीकारी श्री नाथ कसौधन सह राष्ट्रीय महामंत्री रायपुर एवम् चुनाव संचालन अमित कश्यप गढ़वा राष्ट्रीय संगठन मंत्री के द्वारा 
निर्वाचित निर्विरोध घोषित किए 
गए ।

तीनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय युवा कसौधन वैश्य महासभा की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएँ पूर्ण विश्वास है की 
आप सभी अपनी कर्मठता से संगठन के उद्देश्यों को झारखंड सहित संपूर्ण भारतवर्ष में कसौधन समाज की पताका लहरायेंगे।

राष्ट्रीय युवा टिम महामंत्री वैश्य पीतांबर कसौधन अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रदेश युवा अध्यक्ष उमेश कश्यप जी और सभी निर्वाचित पदाधिकारियों से कसौधन समाज के प्रति श्रद्धा और निष्ठा के साथ समाज सेवा में अग्रसर होने की कामना की है।
निर्वाचित अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा की झारखंड प्रदेश में समाज के कार्यों को उचित जगह पर रखने का कार्य करूँगा सभी लोगो को लेकर चलने का कार्य होगा हर ज़िला प्रखंड में संगठन बनेगा समाज के हक़ अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा 
बहुत जल्द झारखंड समाज का नाम केंद्रीय O B C सूची में दर्ज होगा

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa