गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
संदिग्ध अवस्था में महिला का फंदा से लटकते हुए मिला शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी मकबूल अंसारी की पत्नी रुखसाना बीवी 35 वर्ष का संदिग्ध अवस्था में उसके घर से बरामद किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक का भाई सरताज अंसारी ने बताया कि मेरी बहन रुकसाना बीवी को ससुराल के लोगों के द्वारा मारपीट कर हत्या कर दिया गया है। और साक्षय छुपाने के नियत से उसे फांसी का रूप देकर आत्महत्या बताना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही लगातार ससुराल के लोगों के द्वारा मेरी बहन के साथ प्रताड़ित किया जा रहा था। इसे लेकर समाज में कई बार पंचायती भी किया गया है। बावजूद पिछले चार दिनों पहले रुखसाना बीवी ने घर पर फोन कर अपने मायके वालों को मारपीट व प्रताड़ित करने के बारे में जानकारी दिया था। लेकिन जब तक मायके पक्ष वाले ससुराल पहुंच पहुंचकर कुछ समझा बुझा पाते उससे पहले मंगलवार की सुबह उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे से लटका दिया। मृतक के परिजनों ने कहा कि उसके पति का किसी दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर वह हमेशा प्रताड़ित करता था। घटना के बाद गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस प्राथमिक दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। इधर शव को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।