भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वा जिले के भंडरीया मंडल में बूथ पर दीवाल लेखन कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने कमल का फुल बनाकर एवं अबकी बार फिर से मोदी सरकार लिखकर किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि अबकी बार फिर से मोदी सरकार के लिए जनमानस संकल्पित हो चुका है मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है भारत का मान विश्व में बढ़ा है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्र को संपन्न बनाया है मोदी सरकार ने देश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम किया है देश में विकास का एक बड़ा लकीर खींच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को बड़ा संदेश देने का काम किया है विश्व के मानचित्र में भारत का मान बढ़ा है उन्होंने कहा कि देश राज्य में सिर्फ भाजपा सरकार ही विकास कर सकता है बाकी दुसरे दलों के लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने लिए नहीं बल्कि देशहित के लिए काम करते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का अभियान शुरू हो चुका है। मोदी सरकार की सत्ता में पुनः जोरदार वापसी होगी।
मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिंहा मंडल महामंत्री विनय जयसवाल मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता दिलीप तमोली सुरेंद्र जयसवाल जितु प्रजापति रविंद्रा मुंडा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।