श्री बंशीधर नगर : - नगर ऊंटरी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने अपनी माता कि 7 वीं पुण्यतिथि पर धमनी पुल स्थित वृद्धा आश्रम में सॉल वितरण किया।वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्ध लोगों से बात चीत किया। पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह कहा कि अपनी माता कि सातवीं पुण्यतिथि पर वृद्धा आश्रम में वृद्ध लोगों के समक्ष साॅल वितरण किया गया। सॉल वितरण करने के बाद सभी को फल और तिलकुट वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह सब करने से हमें शांति और खुशी मिलती है। वृद्धा आश्रम में रहने वालो में राम सकल मौर्या, अशर्फि पाल, प्रमिला जायसवाल, अंतू मेहता, भगवान पाल, कलावती देवी, प्रकाश राम, जानकी राम तथा रीता देवी को सॉल वितरण किया गया। मौके पर वृद्धा आश्रम के मैनेजर राकेश कुमार, केयरटेकर माया देवी तथा व्यवसायी उदय जायसवाल मौजूद थे।