बूढ़ा पहाड़ पर स्थितएफ / 172 बटालियन सी०आर०पी०एफ० की कंपनियों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। Garhwa

गढ़वा,सी०आर०पी०एफ० के उप महानिरीक्षक ने किया 172 बटालियन, गढ़वा का वार्षिक निरीक्षण
श्री एस.डी. पाण्डे, उपमहानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल काठगोदाम के द्वारा 172 बटालियन, भंडरिया थानान्तर्गत
कुल्ही में स्थापित डी / 172 बटालियन सी०आर०पी०एफ० एवं नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ पर स्थित
एफ / 172 बटालियन सी०आर०पी०एफ० की कंपनियों का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कैपो
का भ्रमण किया गया जिसमें कैंप सुरक्षा, स्थानीय ग्रामीणों के साथ ताल-मेल, उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर
चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराना, कुल्ही में स्थापित डी / 172 बटालियन सी०आर०पी०एफ० के द्वारा 'जन-कल्याणकारी' केन्द्र
के तहत स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना एवं बूढ़ा पहाड़ जैसे दुर्गम स्थान पर 172 बटालियन
सी०आर०पी०एफ० के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के छोटे बच्चों की शिक्षा के लिए चलाये जा रहे गुफ्त स्कूल की भूरि-भूरि प्रशंसा
की। उन्होंने शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से उनका कुशल क्षेग जाना, उनकी शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तदोपरान्त उनके
द्वारा सर्दी के मौसम के लिए ऊँनी वस्त्र जैसे- फुल स्वेटर, कैप एवं बच्चों को चाकलेट, विरिकट इत्यादि भी वितरित किया
एवं जवानों के साथ दोपहर का भोजन ग्रहण किया। उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा संदेश दिया गया कि 172 बटालियन
सी०आर०पी०एफ० के द्वारा बूढ़ा पहाड़ पर कैंप स्थापित कर एक अविरगरणीय कीर्तिमान स्थापित किया गया है जो
सी०आर०पी०एफ० के इतिहास में एक गौरव गाथा के रूप में निरंतर याद रखा जाएग। उन्होंने अपनी ड्यूटी एवं अनुशासन में
शिथिलता न बरतते हुए सदैव चौकन्ने होकर डटे रहने का संदेश दिया जिससे सी०आर०पी०एफ० का कीर्तिमान भारत की
आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए निरंतर स्थापित होता रहे। इसके अतिरिक्त सभी को नववर्ष-2024 की अशेष
शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ 172 बटालियन के कमाण्डेंट श्री एन.के. सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी श्री अमरेन्द्र
कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी श्री कुलदीप कुमार, सहा०कगा० श्री नीरज कुमार, सहा०कगा० कैश प्रकाश राहा०कमा०
श्री एम. एच. गौतम एवं अन्य जवान उपस्थित रहे
गौरतलब हो कि सी०आर०पी०एफ० बटालियन का प्रतिवर्ष उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है
जिसमें बटालियन का संचालन देखा जाता है। जवानों की समस्याओं से उच्च अधिकारी रूबरू होते हैं। और यदि कोई
समस्या हो तो उसका त्वरित निराकरण कराया जाता है।

Latest News

एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी। Kandi